शामली। 18 और 19 जून को प्रदेश भर में भीषण गर्मी से परिवहन निगम के तीन चालकों व एक परिचालक की मौत होने के बाद विभाग जागा है।
निगम मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि तेज धूप में लू से बचाव के लिए रोडवेज चालक व परिचालक को ओआरएस का घोल व ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। इसे पीकर ही वे बसों का संचालन करेंगे। इसके लिए सभी बस स्टेशनों पर इसका इंतजाम करने का फरमान जारी कर दिया गया। इस आदेश से शामली बस स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था में जुट गए। निगम की मंशा है कि बस स्टेशन पर बसों को लेने से पहले चालकों के लिए ओआरएस व ठंडा पानी उपलब्ध हो जाएगा तो उनका लू से बचाव हो सकेेगा। सोमवार को शामली बस स्टेशन पर भी स्टेशन अधीक्षक ने चालकों को ओआरएस का पैकेट दिए और पीने के बाद ही गाड़ी चलाने के निर्देश दिए।
बस स्टेशन पर शीतल पेयजल का इंतजाम कर दिया गया है। ओआरएस के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर पर्याप्त मात्रा में ओआरएस की व्यवस्था की गई है। यह सभी चालकों को ओआरएस के पैकेट निशुल्क वितरित किए जा रहे है।
राजेंद्र चौहान, स्टेशन अधीक्षक शामली