फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑटो और पिकअप की भिड़ंत में चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाईवे पर आर्यवर्त अस्पताल के सामने पिकअप और ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक खतौली के गांव तिसंग निवासी बॉबी लाल और पिकअप चालक मटौर गांव निवासी अनिल घायल हो गए। घायलों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां से ऑटो चालक की हालत गंभीर देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बॉबी लाल बृहस्पतिवार को मेरठ से खतौली लौट रहा था। वह गलत दिशा में आ रहा था। वहीं, मटौर निवासी अनिल दौराला से मेरठ की ओर पिकअप लेकर जा रहा था। आर्यवर्त अस्पताल के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से ऑटो लगभग 10 मीटर पीछे चला गया और चालक ऑटो में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। किसी तरह लहूलुहान हालत में ऑटो चालक को बाहर निकाला। हादसे में अनिल भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां से ऑटो चालक की हालत गंभीर देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों चालकों के परिजनों को कॉल कर सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ऑटो चालक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। किसी की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें