फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राधा-कृष्ण रूप धर सखियों संग किया नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ प्लैटिनम ने बुधवार को आबूलेन स्थित गैस्ट्रोनॉमी होटल में इंद्रधनुषी शाम त्योहारों के रंग सखियों के संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष पूनम सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर इनर व्हील की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संगीता द्वारा शिव स्तुति प्रस्तुति से की गई। शिखा, रेनू, नीता और सरिता ने रक्षाबंधन पर एक स्क्रिप्ट प्रस्तुत की। पूनम सिंघल ने भगवान श्री कृष्ण और आंचल मित्तल ने राधा का रूप धारण कर सभी सखियों के साथ रास किया। भारती, अदिति, मनीषा और रचना ने जन्माष्टमी के गानों पर डांस किया। नीरज, अनीता, सोनू, दीप्ति, पारुल, सुषमा, अर्चना और दीपा सहित कई सदस्यों ने नृत्य किए। अध्यक्ष पूनम सिंघल ने सभी उपस्थित सदस्यों को उपहार दिए। तंबोला और चटपटे व्यंजनों का आनंद लेने के बाद सभा का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें