फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली रोड पर नाले ओवरफ्लो, चलेगा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में मानसून की पहली बारिश के साथ कई स्थानों पर नालों के ओवरफ्लो होने और जलभराव की शिकायतों के बाद नगर निगम सफाई अभियान चलाने जा रहा है। दिल्ली रोड पर नाले ओवरफ्लो हैं। इस अभियान के तहत उन नालों और ड्रेनों की प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाएगी, जहां पानी की निकासी प्रभावित हो रही है या बारिश के दौरान नाले उफान पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने संयुक्त रूप से शहर के कई नालों का निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों ने नालों की वास्तविक स्थिति देखी और जहां भी सफाई में कमी मिली, वहां संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को सुधार के निर्देश दिए।
दरअसल, दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर से रिठानी परतापुर तक नाला ओवरफ्लो है। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिन क्षेत्रों में नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं, वहां तत्काल सफाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नालों में सिल्ट, प्लास्टिक, पॉलीथिन और ठोस कचरा जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। यही कारण है कि थोड़ी सी बारिश में भी नाले उफान पर आ जाते हैं और सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। अधिकारियों ने ऐसे सभी चिन्हित स्थानों की सूची तैयार कर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें