फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काली नदी की जलनिकासी प्रभावित, पीडब्ल्यूडी के अफसर किए तलब

विज्ञापन
किला परीक्षितगढ़ रोड पर नदी का निरीक्षण करते महापौर हरिकांत अहलूवालिया
विज्ञापन
- परीक्षितगढ़ रोड स्थित बीएनजी स्कूल के पास पुल निर्माण होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

- मौके पर पहुंचे महापौर ने नाराजगी जताई, नाले का तकनीकी सर्वे करने को कहा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परीक्षितगढ़ रोड स्थित बीएनजी स्कूल के पास निर्माणाधीन पुल के चलते काली नदी की जलनिकासी प्रभावित हो रही है। ऐसे में डिफेंस कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बरसात में जलभराव हो सकता है। इसकी शिकायत मिलने पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने मौके का मुआयना किया। जलनिकासी कम होने पर महापौर ने नाराजगी जताई और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को मौके पर बुलाया। उन्होंने नाले का तकनीकी सर्वे कर जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था बनाने की बात कही।
महापौर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले के ऊपर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान नाले की जलनिकासी बनाए रखने के लिए केवल एक-एक मीटर व्यास के पाइप डाले गए हैं जबकि संबंधित नाले की चौड़ाई लगभग 18 मीटर है। महापौर ने इस व्यवस्था को अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जलधारा की निकासी छोटे पाइपों के माध्यम से संभव नहीं है। यदि बारिश के दौरान पानी का दबाव बढ़ा तो कसेरूखेड़ा, मीनाक्षीपुरम, डिफेंस कॉलोनी, खटकाना और रक्षापुरम समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। पुल स्थल के निरीक्षण के बाद महापौर ने कुछ कॉलोनियों का भी दौरा किया और स्थानीय परिस्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने भी बरसात के मौसम में जलनिकासी प्रभावित होने की आशंका जताई। महापौर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मवाना रोड पर पुलिया से लेकर डिफेंस कॉलोनी व किला रोड पुलिया तक पूरे नाले का तकनीकी सर्वे कर लेवल निकाला जाए। पुल निर्माण कार्य के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता निर्माण निगम प्रमोद कुमार, अवर अभियंता संजय कुमार, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता महेश राहुल, अवर अभियंता सचिन सिंघल सहित दोनों विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें