फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉ. जकी तारिक और स्मिता शर्मा को मिलेगा सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह विवि में उर्दू विभाग की पुरस्कार समिति ने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के उर्दू विभाग की पुरस्कार समिति ने सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा कर दी है। साहित्यिक सेवाओं के लिए गाजियाबाद के प्रसिद्ध कवि एवं विचारक डॉ. जकी तारिक और सामाजिक सेवा के लिए एमएसएम की इकाई की अध्यक्ष स्मिता शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. जकी तारिक ने कविता, गद्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान दिया है। उनके प्रमुख काव्य संग्रहों में एहसास की धूप, पलकों पे ख्वाब, सुबह की दहलीज और शाम का धुंधलका शामिल हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी सहित विभिन्न संस्थाओं से सम्मान मिल चुका है। उन्होंने दूरदर्शन उर्दू के लिए उजाले यादों के धारावाहिक भी लिखा है। वहीं, स्मिता शर्मा सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ‘साथ’ संस्था की स्थापना कर जरूरतमंद लोगों को सहयोग देने और जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है। उनकी संस्था ‘द एकेडमी’ बच्चों में प्रतिभा, संस्कार और जीवन-मूल्यों के विकास के लिए कार्यरत है। उर्दू विभाग सर सैयद एजुकेशनल सोसाइटी के सहयोग से प्रतिवर्ष जश्न-ए-सर सैयद आयोजित करता है। पुरस्कार 16 अक्तूबर को शाम चार बजे समारोह के समापन सत्र में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें