माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वरिष्ठ सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर को चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बरेली में शनिवार को हुई इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के वार्षिक अधिवेशन में उन्हें यह सम्मान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने दिया।
डॉ. वीरोत्तम तोमर को छाती रोग से संबंधित नवीनतम जानकारियां एवं ईबस (एंडोब्रोंकाइल अल्ट्रासाउंड) के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। डॉ. तोमर ने इस वार्षिक अधिवेशन में फेफड़ों में पानी ( प्लूरसी) होने के कारण व निदान विषय पर एक व्याख्यान भी दिया। आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल और सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल व अन्य चिकित्सकों ने डॉ. वीरोत्तम तोमर को शुभकामनाएं दीं।