ब्लॉक सभागार में आयोजित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 सी जयंती के अवसर पर सभा को संबोधित
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया है उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के वैचारिक सिद्धांतों और उनके राजनीतिक सफर पर चर्चा की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने की। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रजपुरा कौशल चौहान, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, भंवर सिंह, अतुल त्यागी, विमला जाटव, प्रशांत तोमर भगवानपुर, उदय प्रताप सिंह, कुलदीप तोमर नंगलामल, पंकज भारद्वाज, सुशील कुमार आदि रहे।