फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: मेरठ की बेटी डॉ. स्मृति गुप्ता बनीं वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर, स्कूल में खुशी की लहर

Fri, 21 Nov 2025 02:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की डॉक्टर स्मृति गुप्ता भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर बन गई हैं। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा रही स्मृति की नियुक्ति जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पर हुई है। विद्यालय ने इसे गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।

विज्ञापन
डॉ. स्मृति गुप्ता बनीं वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल की 2012 बैच की पूर्व छात्रा डॉ. स्मृति गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर बनकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


शिक्षा से सेवा तक का सफर
डॉ. स्मृति ने 2012 से 2018 तक एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनका चयन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज) में हुआ। अपने समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हाल ही में उन्हें गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पर स्क्वाड्रन लीडर के रूप में तैनाती मिली है।

विद्यालय में उल्लास, छात्राओं के लिए प्रेरणा
विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने डॉ. स्मृति को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि स्मृति का सफर मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल है, जो हमारी छात्राओं के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें