मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को फिर से कुलपति ने बदलाव करते हुए प्रसार निदेशालय में संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. प्रभार डॉक्टर सत्येंद्र कुमार खारी को दिया है।
कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह के आदेश पर निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण अधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने प्रोफेसर उद्यान डॉक्टर सत्येंद्र कुमार खारी को संयुक्त निदेशक प्रसार बनाया है। इससे पहले यह दायित्व डॉक्टर गोपाल सिंह देख रहे थे। उन्होंने स्वैच्छिक इच्छा से अपना इस्तीफा दे दिया जिसके बाद ही बुधवार को डॉ. सत्येंद्र कुमार खारी को संयुक्त निदेशक प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा डॉक्टर सत्येंद्र कुमार खारी एटिक सेंटर के भी इंचार्ज हैं। डॉक्टर खारी का कहना है कि वह किसानों के लिए प्रचार और प्रचार में तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में सभी को साथ लेकर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: UP: मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के मंचन में तार-तार हो रही मर्यादा, पुलिस-प्रशासन ने भी सिले होंठ
इससे पहले कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान कुलपति डॉ. डीआर सिंह के आदेश पर सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया था। वर्तमान में डीन टेक्नोलॉजी डॉक्टर बीआर सिंह( भव रंजन सिंह) को विश्वविद्यालय का कुल
सचिव बनाया गया है। वर्तमान कुलसचिव डॉ धीरेंद्र सिंह करीब 11 महीने इस पद पर रहे हैं 20 अक्टूबर 2021 को डॉ धीरेंद्र सिंह ने चार्ज लिया था इससे पहले वह पशु महाविद्यालय में एलपीएम विभाग में प्रोफेसर थे।
डॉक्टर धीरेंद्र सिंह को वापस उन्ही के विभाग में भेज दिया गया है। सोमवार को जारी आदेश के बाद डॉक्टर बीआर सिंह ने कुलसचिव कार्यालय में पहुंचकर कुल सचिव पद भार ग्रहण कर लिया।