फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यकर्ता सम्मेलन में आज आएंगे डाॅ. प्रवीण तोगड़िया, कड़े सुरक्षा इंतजाम

Sat, 03 Jan 2026 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 11 बजे सिटी मंडप में होगा कार्यक्रम, शहर में 16 पाइंट बनाकर पुलिस तैनात रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को प्रात: 11 बजे गार्ड सिटी मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी नगर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

नगर में सुरक्षा के मद्देनजर 16 पाइंट बनाकर उन पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पकंज लवानिया ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए नगर में सुरक्षा की दृष्टि से 16 पाइंट बनाए गए हैं। इनमें बडा महादेव मंदिर, पुलिस चौकी, पूर्व सांसद अमरपाल सिंह की कोठी, भद्रकाली गेट, भैंसा रोड, फलावदा चौराहा, चौहान चौक, थाना तिराहा आदि हैं। जिन पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मेरठ से कार्यक्रम के लिए पांच निरीक्षक, 30 उप निरीक्षक, 50 कांस्टेबल लगाए गए हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें