फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डाॅ. प्रवीण तोगड़िया 4 जनवरी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रेस वार्ता। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया चार दिसंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे। बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने पत्रकारों को बताया कि गार्डन सिटी मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आगमन पर पुलिस चौकी पर उनका स्वागत किया जाएगा। उनके प्रवास का मुख्य उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना व हिंदू समाज को संगठित करना है। इसके अलावा गोहत्या, धर्मांतरण, मठ मंदिरों की रक्षा हेतु राष्ट्रीय बजरंग दल की नगर और ग्रामीण इकाई तैयार की जाएंगी। इस मौके पर विभाग मंत्री गौरव गर्ग, जिला अध्यक्ष महेश आर्य, अंकुर रस्तोगी, अमर रस्तोगी, सुभाष गाब्बा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें