फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉ. जितेंद्र कुमार कुशवाहा बने एनसीसी लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए नेशनल कैडेट कोर अग्रणी संस्था है, जिसमें प्रशिक्षण के आधार पर सैन्य रैंक भी दिए जाते हैं। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में कार्यरत और 72 यूपी बटालियन एनसीसी के एनसीसी ऑफिसर डॉ. जितेंद्र कुमार कुशवाहा को पदोन्नत करके लेफ्टिनेंट बनाया गया।
विज्ञापन

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित रैंक सेरेमनी में कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डॉ मयंक अग्रवाल ने जितेंद्र कुशवाहा को बैज पहना कर सम्मानित किया। 72 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक पंवार और एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। डॉ. जितेंद्र कुशवाहा का परिवार तथा आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र और कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें