लावड़- डॉ. इकबाल मलिक, रालोद सामाजिक न्याय मंच में जिलाध्यक्ष बनने वाली खबर के साथ। स्रोत : स्व
लावड़। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के सामाजिक न्याय मंच में लावड़ निवासी डॉ. इकबाल मलिक को केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर योगेंद्र सिंह के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बुधवार को सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने मेरठ समेत आठ जिलों के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की सूची जारी की। डॉ. इकबाल मलिक के मेरठ जिलाध्यक्ष बनने पर सांसद डॉ. राजकुमार, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, विधायक गुलाम मोहम्मद, आतिर रिजवी, प्रतीक जैन, कुलदीप, गौरव, नरेंद्र, संगीता दोहरे, शबाब आलम, इरशाद आदि ने बधाई दी।