फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर बनेंगी पंजाब के खेल मंत्री की दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आप नेता राघव चड्ढा के बाद आम आदमी पार्टी के एक और नेता जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर सात नवंबर को मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी करेंगे। गुरवीन मेदांता हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बने। अब वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री हैं।
विज्ञापन

डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। वह कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि गुरवीन उनकी बड़ी बेटी हैं। एक माह पहले ही खेल मंत्री गुरमीत सिंह से उनका रिश्ता तय हुआ था। रविवार 29 अक्तूबर को मेरठ में गॉडविन होटल में उनकी सगाई होगी। शादी समारोह सात नवंबर को चंडीगढ़ में होगा। अगले दिन आठ नवंबर को रिस्पेशन होगा। गुरमीत सिंह मीत तीन बहनों के इकलौते और छोटे भाई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें