मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रो. डॉ. अमित कुमार वर्मा को प्रतिष्ठित डॉ. बीपी जोशी विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया। यह सम्मेलन हाल ही में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर मध्य प्रदेश में संपन्न हुआ। इसमें देश के 400 से अधिक पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। डॉ. वर्मा को यह पुरस्कार पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और अनुसंधान कार्यों के लिए प्रदान किया गया। डॉ. वर्मा वर्तमान में विश्वविद्यालय में कई राष्ट्रीय स्तर की अनुसंधान परियोजनाओं का संचालन कर रहे हैं, जिनमें इफको प्रायोजित सचल पशु चिकित्सा सेवाएं, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से वित्तपोषित, ऑनलाइन वेटरनरी कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए मोबाइल व वेब आधारित एप्लिकेशन का विकास प्रमुख हैं। कुलपति डॉ. केके सिंह ने व अन्य ने बधाई दी। संवाद