फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी की शादी के लिए जुटाया दहेज चोरी हुआ तो टूट गया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते एक लड़की का घर बसने से पहले ही उजड़ गया। आहत बेटी अपने ही बाप से जहर की मांग कर रही है। चोरी की घटना न खुलने से आहत पीड़ित ने बृह्स्पतिवार को एसएसपी से मिलकर केस की विवेचना किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कृष्णा एन्क्लेव निवासी मनीष कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे।उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद उनकी बेटी की शादी होनी थी। उन्होंने घर पर दो लाख रुपये और जेवरात रखे हुए थे। मनीष का आरोप है कि बीती 22 फरवरी को वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान दिनदहाड़े बदमाशों ने उनके घर में चोरी कर ली। वह चोरी के खुलासे के लिए अधिकारियों की चौखट पर सिर पटकता रहा, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजा यह रहा कि शादी का खर्च ना उठा पाने की वजह से उसकी बेटी का रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने से आहत हुई बेटी अब जहर खाकर जान देने की बात कह रही है। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए केस की जांच किसी अन्य पुलिसकर्मी से कराए जाने की मांग की है। एसएसपी आफिस में शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि विवेचना ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें