फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिसकर्मियों की नोकझोंक, हंगामा

Fri, 14 Apr 2023 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा कार्यकर्ता रितेश और उनके साथी शिवा सिंह की बच्चा पार्क पर पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने हवालात में बंद करने की धमकी दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पर एकत्र हो गए और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सीओ से इस मामले में जांच कर दो दिन में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


गंगानगर निवासी रितेश और सूरजकुंड निवासी शिवा सिंहल बच्चा पार्क पर खाना खाने के लिए कार में सवार होकर गए थे। इस दौरान कार की स्कूटी से टक्कर हो गई और स्कूटी सवार गिर गया। कोतवाली थाने का एक हेड कांस्टेबल यहां खड़ा हुआ था। उससे रितेश और शिवा सिंहल ने स्कूटी सवार का उपचार कराने के लिए कहा। इस पर पुलिसकर्मी ने कोई जवाब नहीं दिया और किनारे जाकर खड़ा हो गया। रितेश और शिवा ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस बात पर पुलिस कर्मी उनके साथ अभद्रता कर दी। जैसे ही यह जानकारी भाजपा नेता दीपक शर्मा, अंकुर गोयल को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाली थाने पर धरने पर बैठ गए। काफी देर चले हंगामे के बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। सीओ को दो दिन के अन्दर जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली को हटाने की भी मांग रखी गई है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें