फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप बनेगा आपका सुरक्षा कवच, आज ही कीजिए डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना से जंग में सरकार तकनीक का सहारा भी ले रही है। इसके लिए सरकार ने एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया है जिसका नाम है आरोग्य सेतु। यह आप लोगों के द्वारा बताए गए लक्षणों के अनुसार यह बताएगी कि उन्हें टेस्ट करवाने की जरूरत है या नहीं। इसके अलावा इस एप के जरिये यह भी पता चलता है कि आपके आसपास के क्षेत्र में कोई कोरोना संक्रमित है या नहीं। यानि कुल मिलाकर यह एप भारत के हर नागरिक के लिए बहुत काम की है और यह सभी के मोबाइल में डाउनलोड होनी चाहिए, लेकिन शहर के लोग आज भी इससे अंजान हैं। मेरठ में अब तक महज 3 प्रतिशत यानि 1 लाख 20 हजार 988 लोगों ने ही इस एप को डाउनलोड किया है। आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में मेरठ का प्रदेश में आठवां स्थान है। वहीं नोएडा इस मामले में सबसे आगे है। ऐसे में अमर उजाला ने शहर के लोगों को जागरूक करने और उन्हें आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने का बीड़ा उठाया है। ऐसे में अगर अब तक आपने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड नहीं किया तो अभी उठाइए अपना मोबाइल और प्ले स्टोर में जाकर इंस्टॉल कीजिए आरोग्य सेतु एप
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करना है एप
आरोग्य सेतु एंड्रायड और आईओएस दोनो प्लेटफॉर्म पर उलपब्ध है।
अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर में जाकर सर्च कीजिए Aarogya Setu और इंस्टॉल पर क्लिक कीजिए।
एप इंस्टॉल करने के बाद ओपन कीजिए, अब Register Now पर क्लिक कीजिए।
एप आपसे लोकेशन, ब्लूटूथ समेत कुछ permission के लिए कहेगा, सभी को allow कर दीजिए।
अपना मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए, नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कीजिए।
अब अपना नाम, उम्र, प्रोफेशन भरना होगा। इसके अलावा आपसे पूछा जाएगा कि आपने पिछले 30 दिनों में कोई विदेश यात्रा की है क्या? इन सभी को भरने के बाद एक ऑप्शन होगा जिसमें पूछा जाएगा कि जरूरत पड़ने पर क्या आप वालिंटियर बनना चाहेंगे। यदि आपका जवाब हां है तो इस पर क्लिक कीजिए और सबमिट का बटन दबाइए।
अब आपके सामने कोविड 19 की पूरी जानकारी होगी। इसके अलावा यदि आपको लगता है कि आपमें किसी तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप यहां आत्म मूल्यांकन परीक्षण यानि सेल्फ असेसमेंट टेस्ट भी कर सकते हैं। इसमें आपसे कुछ सवाल किए जाएंगे, जिनके सही सही जवाब देने होंगे। इसके आधार पर एप आपको बता देगी कि आपमें बीमारी की कितनी संभावना है। यदि सब कुछ सही है तो आप ग्रीन जोन में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

हमेशा ऑन रखिए ब्लूटूथ और लोकेशन
एप ब्लूटूथ और लोकेशन के आधार पर काम करती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना है और यह जानना है कि आप जिस क्षेत्र में हैं वह हाई रिस्क जोन है या नहीं इसके लिए मोबाइल का ब्लूटूथ और लोकेशन हमेशा ऑन रखें। ऐसे में जब भी आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएंगे जो आज तो आप ही की तरह ग्रीन जोन में है, लेकिन 10 दिन बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो यह एप आपको संदेश भेजकर इसकी जानकारी दे देगी और आपके ग्रीन जोन का कलर बदलकर ऑरेंज या पीला हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक इन जिलों में इतने लोगों ने किया डाउनलोड
जिला जनसंख्या प्रदेश में स्थान
नोएडा 461612 यानि 24.57 प्रतिशत पहले स्थान पर
मेरठ 120988 यानि 3.8 प्रतिशत 8वें स्थान पर
बागपत 33338 यानि 2.24 प्रतिशत 13वें स्थान पर
सहारनपुर 69862 यानि 1.77 प्रतिशत 17वें स्थान पर
मुजफ्फरनगर 62266 यानि 1.32 प्रतिशत 42वें स्थान पर
लाभदायक एप है
ये एप बहुत लाभदायक है। अमर उजाला ने इसके बारे में हमे बताया। हमारे घर के सभी सदस्यों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। - संदीप, शास्त्रीनगर
इससे हमारी सुरक्षा है
इस एप को सभी को डाउनलोड करना होगा। इसमे हमारी ही सुरक्षा है - प्राची गोयल, थापर नगर
अमर उजाला ने दी जानकारी
अमर उजाला ने हमे एप के बारे में पूरी जानकारी दी और यह बताया कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है। ये हमारी सुरक्षा का एप है - अंकुर सांगवान, रोहटा रोड
हमें जानकारी नहीं थी
हमे तो पता ही नही था कि ऐसा भी एप हमारी सुरक्षा करेगा। मैंने अपने सभी रिश्तेदारों और मित्रों को भी इसे डाउनलोड करने को कहा है। - रश्मि, रोहटा रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें