फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की परीक्षा को पांच जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू की परीक्षा को पांच जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी की आठ जुलाई से होने वाली परीक्षाओं के लिए पांच जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे। परीक्षा की गाइडलाइन विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
स्नातक प्रथम वर्ष के जो छात्र सत्र 2019-20 की परीक्षाओं में बिना परीक्षा के स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रोन्नत हुए थे, उनकी स्नातक द्वितीय वर्ष सत्र 2020-21 की परीक्षाएं भी 8 जुलाई से 8 अगस्त के बीच घोषित हो चुकी हैं। इसके अलावा सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि भी विवि घोषित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड है। परीक्षा के लिए विवि गाइडलाइन जारी कर चुका है। यूजी कोर्सो में बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र में पहले 100 प्रश्न करने होते थे, अब जो पेपर मिलेगा उसमें प्रश्न तो 100 ही होंगे लेकिन अब सिर्फ 75 डेढ़ घंटे में करने होंगे। पहले इस पेपर की अवधि दो घंटे होती थी। विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प दिए गए हैं। इनकी अवधि भी डेढ़ घंटे की रहेगी। बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रश्नपत्र में कोड तय किए गए हैं। इनमें 10 में से पांच प्रश्न करने होंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को विकल्प प्रदान करते हुए प्रत्येक विषय में मात्र एक प्रश्न पत्र कोड की परीक्षा देनी होगी। छात्र अपने सुविधानुसार प्रत्येक विषय के किसी एक प्रश्न पत्र की परीक्षा देंगे। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पांच जुलाई से छात्र-छात्राएं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें