फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल विकेट क्रिकेट : पहले मैच में आईश-अरनव की जोड़ी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
- जूनियर वर्ग में खेले गए 10 मुकाबले, आज अंतिम लीग मैच होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग के दस मैच खेले गए। पहले मैच में आईश और अरनव की जोड़ी ने अभय और केशव को हराया।
दूसरे मैच में उत्तम और तोहिदूर ने रिहान-ध्रुव की जोड़ी को हराया। तीसरे मैच में शौर्य-दीपांशु ने विपुल व नितेश को हराया। चौथे मैच में शिव व अजहर ने अरनव और आईश की जोड़ी को हराया। पांचवें मैच में केशव और अभय की जोड़ी ने तोहिदूर और उत्तम को हराया। छठे मैच में रिहान और ध्रुव की जोड़ी ने विपुल-नितेश को हराया। सातवें मैच में शौर्य और उमंग की जोड़ी ने अजहर और शिव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवें मैच में दीपांशु और आदित्य ने आईश व अरनव की जोड़ी को हराया। नौवें मैच में दीपांशु और आदित्य की जोड़ी ने अभय व केशव को हराया। 10वे मैच में उत्तम और तोहिदूर की जोड़ी ने शिव और अजहर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर वर्ग के अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें