फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर : कुख्यात सुशील मूंछ-टोनी के घर की कुर्की, लाखों का सामान जब्त

Wed, 21 Feb 2018 02:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सुशील मूंछ और उसके बेटे टोनी के घर की कुर्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सोहरका गांव में मां-बेटी की हत्या मामले में वांछित चल रहे कुख्यात सुशील मूंछ एवं उसके बेटे टोनी के घर पुलिस ने बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने लाखों का सामान जब्त कर लिया। परतापुर पुलिस ने 18 फरवरी को इनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। परतापुर थानाध्यक्ष राशिद अली ने सीजीएम कोर्ट मेरठ में धारा 83 की कार्यवाही के लिए अर्जी लगाई थी। जिसे मंगलवार को स्वीकार कर कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए थे। 

विज्ञापन


बता दें कि 24 जनवरी को परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी निछत्तर कौर और उसके बेटे बलविंदर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई थी। इसमें एक आरोपी तरुण को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। कैमरे में दिखाई देने वाले शूटर के तौर पर मुख्य आरोपी विनय उर्फ मांगे, विकास जाट एवं मोनू के नाम प्रकाश में आये थे। मांगे ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया था और विकास जाट को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। 

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इस दोहरे हत्याकांड में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ एवं उसके बेटे टोनी एवं मांगे के रिश्तेदार धर्मवीर, अमित, रश्मि और हरिओम भी 120 बी के तहत दोषी पाए गए थे। इनमें से धर्मवीर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था एवं अमित को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। अब केवल सुशील मूंछ, उसका बेटा टोनी, रश्मि एवं हरिओम फरार चल रहे हैं। आज मेरठ की परतापुर पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ सुशील मूंछ के गांव मथेड़ी पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। कुर्की के दौरान काफी संख्या में अधिकारीगण एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें