फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Link Road Update: लिंक रोड का सौदर्यीकरण, अवैध दरवाजे किए बंद, PWD ने बनाई तीन फुट ऊंची दीवार

Mon, 19 Jan 2026 12:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Link Road Update: रेलवे रोड-बागपत रोड लिंक रोड पर मकानों के खुले दरवाजों को लोक निर्माण विभाग ने दीवार बनाकर बंद कर दिया। सौंदर्यीकरण कार्य के चलते सड़क रविवार को बंद रही।

विज्ञापन
बंद किए दरवाजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड पर जैन नगर की ओर से कुछ लोगों द्वारा मकानों के दरवाजे खोलने और दुकानें तैयार करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने संबंधित मकानों के सामने ढाई से तीन फुट ऊंची दीवार बनाकर दरवाजे बंद करा दिए हैं।

विज्ञापन


लकड़ी के गेट भी किए गए सील
कुछ भवनों में लगे लकड़ी के गेटों को कील ठोककर बंद किया गया है, ताकि लिंक रोड पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो और यातायात प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: 35 दिन बाद खिली चटक धूप, सर्दी से मिली राहत, इस तारीख से फिर बिगड़ सकता है मौसम

विज्ञापन

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते सड़क रही बंद
लिंक रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन रविवार को सौंदर्यीकरण कार्य के चलते इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जेब्रा क्रॉसिंग और रिफ्लेक्टर लगाए गए
आशीर्वाद अस्पताल के पास लिंक रोड पर जेब्रा क्रॉसिंग और व्हाइट टॉपिंग की सफेद पट्टियां खींची गईं। रात के समय वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर मैटीरियल भी डाला गया है।

तीन टेबल टॉप हंप बनाए गए
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मार्ग और बिजली बंबा बाईपास की तर्ज पर इस मार्ग पर भी तीन टेबल टॉप हंप (स्पीड ब्रेकर) बनाए गए हैं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें