फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहम मत करो, जो होगा अच्छा होगा... चुपचाप कार्यक्रम बनाओ

Tue, 17 Jun 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वहम मत करो, जो होगा अच्छा होगा...चुपचाप कार्यक्रम बनाओ। यह बात विनोद देवी ने बेटों के केदारनाथ यात्रा के इन्कार करने के बाद पति धर्मपाल से कही थी।
विज्ञापन

गमजदा धर्मपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि उनकी पत्नी विनोद की इच्छा थी कि केदारनाथ धाम जाया जाए। उनके दोनों बेटों को पता लगा तो उन्होंने पहाड़ी इलाका और उम्र की बात कहते हुए मना कर दिया, लेकिन विनोद देवी के कहने पर कार्यक्रम तय हुआ और 14 मई को हेली सेवा के टिकट बुक गए। ये टिकट नातिन तुष्टि सिंह ने बुक किए थे। हालांकि टिकट का पैसा तुष्टि को नाना ने दिया था।
होनहार तुष्टि को मदद के लिए संग ले गए : तुष्टि पढ़ाई में होशियार रही है। 10वीं और 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक आए थे। अब नोएडा में रहकर फैशन डिजाइनिंग और एमबीए कर रही थी। बताया गया कि तुष्टि की नानी विनोद देवी ने अपने पति से कहा था कि वह पढ़ी लिखी है, मोबाइल फोन चलाना जानती है। जिसे ले जाने में यात्रा में दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि हेली सेवा से लेकर तमाम सुविधाओं के लिए एंड्रायड फोन होना और उसको चलाने वाला होना जरूरी है। धर्मपाल सिंह कीपेड वाला मोबाइल फोन चलाते हैं। ऐसे में होशियार तुष्टि के लिए यह यात्रा जीवन की अंतिम साबित हुई।
विज्ञापन

खराब मौसम में उड़ा दिया हेलिकॉप्टर : धर्मपाल सिंह ने बताया केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए खराब मौसम में भी हेलिकॉप्टर को उड़ाया गया। कोहरा छाया हुआ था, इसी वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें