फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूची से कटा नाम तो घबराएं नहीं, मतदाता बनने के लिए भरें फॉर्म 6

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हस्तिनापुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब मतदाता अपने-अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है उनके लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि एसआईआर के बाद किसी कारणवश मतदाता का नाम सूची से कट गया है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदाता पुनः मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। वहीं नाम में संशोधन या त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का प्रावधान है।
विज्ञापन

मतदाता सूची को दुरुस्त करने के उद्देश्य से 18 जनवरी रविवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संबंधित बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से फॉर्म-6, 7 व 8 स्वीकार किए जाएंगे। रविवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकें या आवश्यक सुधार करा सकें।
बीएलओ सुबह 11 बजे से शाम 4:00 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही फॉर्म एकत्रित करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वह अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। क्योंकि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार बेहद महत्वपूर्ण है और हर पात्र नागरिक को इसका उपयोग करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार ने सभी मतदाताओं से समय रहते अपने नाम की जांच करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि या नाम कटने की स्थिति में निर्धारित तिथियों पर फॉर्म जमा करने की अपील की है, ताकि आगामी चुनाव में किसी भी मतदाता को मतदान से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें