संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका द्वारा संचालित ई-लाईब्रेरी को एलीट क्लब द्वारा पुस्तक दान की गई। पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने कहा कि नगर पालिका की ई-लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, बच्चों की कहानियां, महिला सशक्तीकरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित किताबें रखी गई हैं।
सभी बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हिंदी साहित्य, करंट अफेयर्स और नैतिक शिक्षा वाली पुस्तकें भी लाईब्रेरी में रखी गई हैं। जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षाएं यूपीएससी, एसएससी, सीटीईटी की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए कंप्यूटर की व्यवस्था है। क्लब की सचिव ईशा कौशिक ने बताया कि यह एक सराहनीय सामाजिक पहल है। दान स्थानीय समुदाय की शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। लाईब्रेरी में पुस्तक दान करने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।
अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल ने कहा कि मवाना जैसे स्थानों पर यह महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण से जुड़ी सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है।
लाईब्रेरी जैसी डिजिटल सुविधाओं में पुस्तक दान से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए पुस्तकें मिलेगी और बच्चों में ज्ञान की वृद्धि होगी। ऐसी गतिविधियां स्थानीय शासन और स्वयंसेवी समूहों के बीच सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। इस अवसर क्लब उपाध्यक्ष साक्षी गोयल, उपसचिव सविता मित्तल, कोषाध्यक्ष रीना राजवंशी, शैरी रस्तोगी, इशिता कौशिक, सारिका रस्तोगी, वंदना गुप्ता, सीमा रस्तोगी, पूनम व पालिका ईओ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।