फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यालय को इन्वर्टर व बैटरी दान की

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 सोल्ड पर इनवर्टर लगवाने पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी कक्षा का फीता क
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव शोल्दा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने जसवंत सिंह रामेश्वरी त्यागी सेवा संस्थान की ओर से एक इन्वर्टर और दो बैटरी दान स्वरूप भेंट की। इसका शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि अक्सर बिजली चले जाने पर बच्चों को पठन-पाठन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्मी के मौसम में उनका ध्यान पढ़ाई से भटक जाता था। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहित गुप्ता, प्रधापाध्यापिका दीपा रानी, चंचल शर्मा, रमेशचंद, मनोज गुप्ता, युद्धवीर चौधरी, जयभगवान, शीशपाल, सुंदर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें