कोरोना पीड़ित सहायता कोष में करें दान
मेरठ। कोरोना से असहाय लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष है। जिसमें जनता या स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा दिया गया दान या चंदा जमा होता है। जिसका उपयोग पीड़ित व्यक्ति की सहायता करने या राहत प्रदान करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि अकाउंट में दान या चंदा देने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के तहत आयकर में छूट प्राप्त होगी।
यहां कर सकते हैं जमा
खाता नाम: Chief Minister's distress relief fund बैंक नाम : Central Bank of India शाखा नाम : CBI Cantt Road Lucknow खाता संख्या : 1378820696 आईएफएससी- CBIN 0281571 ब्रांच कोड: 281571