फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तीन स्थानों पर करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कल तीन स्थानों पर करें रक्तदान
विज्ञापन

मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाता यहां सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान शिविर गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक, घंटाघर स्थित जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक और कोटपाल हॉस्पिटल पल्लवपुरम में लगाए जाएंगे। शिविर की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिनके जरिए वह जरूरत पड़ने पर रक्त ले सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग जिंदगी बचाने की इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान से पहले किसी नशीली वस्तु, तंबाकू और सिगरेट का सेवन न करें। ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं और भरपूर नींद लें। रक्तदान से न तो कमजोरी आती है और न ही कोई बीमारी होती है। रक्तदान महादान है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भागेदारी करनी चाहिए। अगर आपको किसी तरह की कोई बीमारी है तो वह भी रक्तदान करने से पता चल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें