फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ डिग्री के लिए नहीं करें पढ़ाई, हर क्षेत्र में करें नाम रोशन - कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ डिग्री प्राप्त करने के लिए न करें पढ़ाई : कुलपति
विज्ञापन

मेरठ। गौतमबुद्धनगर (संघटक महाविद्यालय) जेवर में बृहस्पतिवार को भवन लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि छात्र-छात्राएं केवल डिग्री प्राप्त करने के लिए न पढ़ें, बल्कि हर क्षेत्र में नाम रोशन करें। कुलपति ने कॉलेजों में जल्द ही नए पाठ्यक्रमों के अंतर्गत संगीत कक्षाएं, कोचिंग, अंग्रेजी कक्षाएं चलाने की बात कही।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कॉलेज में संगीत कक्ष, खेल मैदान, अतिथि गृह आदि बनवाने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ आचार्य वनस्पति विज्ञान प्रो. वाई विमला ने कहा कि संघटक महाविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने अपील की कि अगले वर्ष ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस महाविद्यालय में प्रवेश लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल ने कहा कि दूध, दही, छाछ, माखन, घी सब एक ही कुल के होकर भी सब की कीमत अलग-अलग होती है, क्योंकि श्रेष्ठता जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म, अपनी कला और अपने गुणों से प्राप्त होती है। इस दौरान पौधरोपण और नक्षत्र वाटिका का भी उद्घाटन किया गया। कुलपति ने विधायक धीरेंद्र सिंह को महाविद्यालय के लिए जमीन दान देने के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन डॉ. अल्पना पोसवाल ने किया। इस दौरान वित्त नियंत्रक रमेश चंद्र, प्रो. मृदुल गुप्ता संकायाध्यक्ष विज्ञान, संकायाध्यक्ष कला प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, इंजीनियर मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें