मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वायरल किए गए फोटो भी वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की थ्योरी की पुष्टि कर रहे हैं। जिस तरह पहले हत्या की, फिर फोटो वायरल किए फिर गोली मारी और फिर फोटो वायरल किए। इससे लगता है कि बजरंगी के शव के पास काफी देर बाद पुलिस पहुंची। हमलावर काफी देर तक बजरंगी की लाश के पास रहे।
विक्की से दस बार हुई पूछताछ
माफिया मुन्ना बजरंगी के साथ बैरक में आखिरी रात बिताने वाले विक्की सुन्हैड़ा से पुलिस और जांच टीमें अभी तक दस बार पूछताछ कर चुकी है। विक्की ने हर बार एक ही बयान दिया कि वारदात के वक्त वह बैरक के शौचालय में था। राठी और बजरंगी बाहर थे, इसके बाद गोली चलने की आवाजें आईं। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/