मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट ग्राउंड पर गट्स एंड ग्लोरी कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट एडिशन 13 का मुकाबला डॉमिनेटर्स और आरके स्पोर्ट्स के बीच हुआ। इसमें डोमिनेटर्स ने 49 रन से शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर आरके स्पोर्ट्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन डॉमिनेटर्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 202 रनों का मजबूत स्कोर बना दिया। टीम की ओर से अंकुर महल ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। निखिल तोमर ने 44 रन और मोहित ने 42 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आरके स्पोर्ट्स की ओर से अर्जुन राठी और सोहेब राजपूत ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। प्रभात शर्मा ने 40 रन और राज सिद्धू ने 39 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन डॉमिनेटर्स के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। निखिल तोमर ने तीन विकेट लिए। गौरव कुशवाहा ने 2 विकेट चटकाए। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निखिल तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेम सिटी एरीना के नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी।