मेरठ। सोलर रूफटॉप योजना के तहत यूपी नेडा की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर अनुदान दिया जा रहा है। परियोजना प्रभारी प्रशांत भूषण शर्मा ने बताया कि यूपी नेडा मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरो में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने की योजना शुरू की गई है। इसके तहत 3 केवी, 4 केवी से 10 केवी तक के कनेक्शन पर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार दोनों की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। संयंत्र के लिए उपभोक्ता भारत सरकार के नेशनल पोर्टल/यूपीनेडा पोर्टल upnedasolarrooftopportal/www.solarrooftop.gov.in पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा विकास भवन स्थित कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद