फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि खरीदने का झांसा देकर महिला से ठगे 26.53 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि खरीदने का झांसा देकर महिला से ठगे 26.53 लाख
विज्ञापन

मुरादनगर। कृषि भूमि खरीदने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से 26.53 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सलेमाबाद गांव निवासी महिला सुरेश के पति ब्रजपाल की कोराना से मौत हो गई थी। बुजुर्ग महिला ने कृषि भूमि खरीदने के लिए एक सप्ताह पूर्व एजेंट से संपर्क किया। एजेंट ने रूहेलापुर गांव में महिला को करीब साढ़े छह बीघा भूमि दिखाई। भूमि पसंद आने पर उसका सौदा 56.24 लाख रुपये में तय हुआ। सुरेश ने भूमि स्वामी के खाते में 13 लाख रुपये डाले दिए। जबकि 13.53 लाख रुपये कैश दिए। भूमि स्वामी ने 15 अक्तूबर को बैनामा टोकन लेने के लिए कहा था। बाकी रकम बैनाम होने के बाद देना तय हुआ था। सुरेश का कहना है कि बैनामा टोकन लेने के बाद भी भूमि स्वामी तहसील में नहीं पहुंचे। इतना नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली गलौच कर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें