मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बेहट थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में आवारा कुत्ते नौ माह की मासूम बच्ची को घर से खींच कर जंगल में ले गए और नोंचकर मार डाला। बच्ची को घर से गायब देख परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। इस दौरान मासूम का शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। वहीं मासूम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
पढ़ें : मम्मी-मम्मी चिल्लाते रहे मासूम बच्चे, कहा- पापा ने मार डाला, तस्वीरें
यह हृदय विदारक घटना सुबह करीब 8 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी संजय कपड़ा सिलने का काम करता है। इस समय वह हिमाचल प्रदेश के नारायण गढ़ में काम कर रहा है। घर पर उसकी पत्नी दीपमाला अपने पांच बच्चों के साथ रह रही थी। सुबह उसके चार बच्चे स्कूल चले गए। दीपमाला घर पर 9 माह की बेटी सिद्धांती को चारपाई पर लेटा कर पास ही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए चली गई। इसी बीच आवारा कुत्ते घर में घुसे और सिद्धांती को खींचकर जंगल में ले गए। जब दीपमाला घर पर पहुंची तो बच्ची को चारपाई से गायब देखकर उसने आस पड़ोस में उसकी तलाश की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ों के बीच उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। कुत्ते उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा खा चुके थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/