फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता ने की जांच

विज्ञापन
दौराला- रावण दहन स्थल की जांच करती बम निरोधक दस्ता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। दशहरा पर्व पर रावण दहन के लिए प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। मंगलवार को कस्बे के रेलवे स्टेशन व सर श्रीराम इंटर कॉलेज के मैदान पर अधिकारियों ने रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया। बम निरोधक दस्ता ने सुरक्षा की दृष्टि से जांच की।
विज्ञापन

अधिकारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम सबसे पहले शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रावण दहन स्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वाॅड की सहायता से आसपास जांच की और बम निरोधक दस्ते ने झाड़ियों, मंदिर के आसपास, रामलीला मंचन की स्टेज, स्टेशन आदि पर जांच की। टीम सर श्रीराम इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर रावण दहन स्थल पर पहुंची और जांच की। टीम को सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें