पिटबुल ने बच्चे का मुंह बुरी तरह नोंच दिया और उसकी छाती पर भी हमला किया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी ले जा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर कुत्ते के मालिक ने बच्चे के परिजनों से गाली गलौज की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम पार्क में खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे का मुंह बुरी तरह नोंच दिया और उसकी छाती पर भी हमला किया।
विज्ञापन
बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी ले जा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर कुत्ते के मालिक ने बच्चे के परिजनों से गाली गलौज की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
डबल स्टोरी निवासी राकेश गन्ने का 11 वर्षीय पुत्र अंश कक्षा दो में पढ़ता है। राकेश ने बताया कि अंश कॉलोनी के पार्क में खेल रहा था। तभी एक व्यक्ति अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को पार्क में घुमा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि कुत्ता बच्चे को अकेला देखकर आक्रामक हो गया और उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे का मुंह अपने जबड़े में ले लिया और उसकी छाती पर हमला किया। अंश किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छूटा।