फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिटबुल ने पार्क में खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे का मुंह नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर शाम पार्क में खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे का मुंह बुरी तरह नोंच दिया और उसकी छाती पर भी हमला किया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी ले जा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की शिकायत करने पर कुत्ता पालक ने बच्चे के परिजनों से गाली गलौज की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन


डबल स्टोरी निवासी राकेश गन्ने का 11 वर्षीय पुत्र अंश कक्षा दो में पढ़ता है। राकेश ने बताया कि अंश कॉलोनी के पार्क में खेल रहा था। तभी एक व्यक्ति अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को पार्क में घुमा रहा था। आरोप है कि कुत्ता बच्चे को अकेला देखकर आक्रामक हो गया और उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे का मुंह अपने जबड़े में ले लिया और उसकी छाती पर हमला किया। अंश किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छूटा। अंश के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के होंठ और छाती पर गहरे जख्म हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर आवश्यक कारवाई की जाएगी।
गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी
राकेश का आरोप है कि कुत्ता पालक से उन्होंने घटना का विरोध जताया तो उसके पुत्र ने उनके साथ अभद्रता कीऔर रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंजीर खोलकर पार्क में घुमा रहा था कुत्ता

राकेश का आरोप है कि कुत्ता पालक बिना जंजीर के ही उसे पार्क में घुमाता है। बृहस्पतिवार को भी बिना जंजीर के ही कुत्ता पार्क में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें