फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इलाज को धर्म मानने वाले चिकित्सकों का सम्मान, अमर उजाला मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड में हुए सम्मानित

Fri, 28 Jul 2023 10:55 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ

सार

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री कपिल देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीज के इलाज को धर्म मानकर खूद के आराम को भूलकर हमारे स्वस्थ जीवन के लिए चिंतित रहने वाले और हर परिस्थिति में इलाज को प्राथमिकता देने वाले चिकित्सकों की हर कोई सराहना करता है। अमर उजाला, स्वयं मीडिया और जेपी ग्रुप की ओर से शुक्रवार शाम आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन रहे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सक सर्वोत्तम होते है। मेरठ स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणीय है। मेरठ में सभी को अपनापन लगता है। इस बीच उन्होंने चिकित्सक कि सेवा कि प्रशंसा की। चिकित्सक को परेशान करने वालों पर भी अंकुश लगा है। क्रीश ग्रीन के संचालक मिथलेश झा ने बताया कि व्यापार को धर्म के रूप में कैसे अपना सकते है। इस अवसर पर विशाल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मिथलेश झा, भरत शर्मा, आशीष गौतम आदि रहे।

 

- इन चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज माइक्रोबॉयोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. अमित गर्ग, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज यूरोलोजिस्ट डॉ. सुधीर राठी, यूपी टॉप सीएचसी मवाना प्रभारी श्वेता चौहान, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज एवं दंत रोग विभाग प्रभारी डॉ. रियाज अहमद, डॉ. अनिल कपूर, डॉ. संदीप गर्ग, यूरोलॉजिस्ट एवं ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. शालीन शर्मा, न्यूरो सर्जन न्यूरो ऑनकोलॉजिस्ट कनसल्टेंट स्पाइन डॉ. रोहित कांबोज, डॉ. भावना तोमर, एमबीबीएस एमएस ऑर्थो गोल्ड मेडेलिस्ट डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. एनी अग्रवाल, एडवांस हेयर ट्रांसप्लांट डॉ. विशाल राजवंशी, सूर्या नर्सिंग होम डायरेक्टर अमोद भारद्वाज, प्रेम हॉस्पिटल डॉ. अनुज शर्मा, डीएचओ डॉ. संजीव मलिक, डॉ. आस्था अग्रवाल, योगाचार्य डॉ. संजीव शर्मा, बैक्टीरियोलॉजी एवं पैथोलॉजी एमडी डॉ. जगदीश शरन गुप्ता, डॉ. विशाल राणा, डॉ. रोहित गर्ग, डॉ. हिमानी अग्रवाल, डॉ. मीना, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. सलमान, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. शशिकांत शर्मा, डॉ. अपार अग्रवाल, डॉ. श्वेता अग्रवाल, सुभारती मेडिकल कॉलेज पीजी डिपार्टमेंट ऑफ ईएनटी एचओडी डॉ. संजय कुमार, सुभारती मेडिकल कॉलेज पीजी डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन प्रोफेसर एवं हेड डॉ. सौरभ सिंघल, डॉ. नरेश राघव, डॉ. एचएम रस्तोगी, संकेत अग्रवाल, गुंजन आईवीएफ आदि को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


- ये हैं कार्यक्रम में सहयोगी

अमर उजाला के सहयोगी छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल, कृष ग्रीन्स, वेलेंटिस हॉस्पिटल, गुंजन आईवीएफ वर्ल्ड, एप्स नोवा हॉस्पिटल, न्यूटिमा हॉस्पिटल, द विंसी क्लीनिक, रामचंद्र सहाय, सूर्या मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, राधा गोविंद हॉस्पिटल, नीरज मित्तल पायल फर्नीचर, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनि फायर सिस्टम, सत्यम सेनेटरी, डॉ. प्रियंका गर्ग, बीआईटी ग्लोबल स्कूल, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें