सरधना कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
- फोटो : SARDANA
सरधना(मेरठ)। सरधना सीएचसी पर पर्याप्त चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के साथ दवाईयों की भी कमी चल रही है। जिसके चलते मरीजों को निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
सरधना सीएचसी पर वर्तमान में जहां एक तरफ स्टाफ की कमी है, तो वहीं पर्याप्त मात्रा में दवाईयां भी नहीं है। सीएचसी पर चार चिकित्सकों की जरूरत हैं। जिसमें सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, बेहोशी(एनिथिसिया) व नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सीएचसी पर जिन चिकित्सकों की कमी चल रही है, उनकी तैनाती के लिये जिला मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा हैं। सीएचसी पर एलर्जी की दवाई के साथ ही अन्य दवाईयों की कमी चल रही हैं। वहीं दवाईयों की कमी के चलते मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ती है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने सीएमओ को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है।