फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला अस्पताल में चिकित्सक रहे नदारद, मरीज परेशान

Wed, 03 Jul 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में खाली पडी डाक्टर की कुर्सी
विज्ञापन
शामली। भले ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही हो मगर चिकित्सक नदारद रहने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को भी त्वचा रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन और सर्जन नदारद रहे। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज सादिक, गूल्लू, सचिन आदि ने नदारद रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस का कहना है कि त्वचा रोग विशेषज्ञ के बेटे का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण वह छुट्टी पर थे। अन्य के बारे में जानकारी कराई जाएगी, मैं अभी बाहर हूं। डीएम रविंद्र सिंह का कहना है कि नदारद रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि आए दिन चिकित्सक जिला अस्पताल से नदारद रहते हैं, जिसके कारण मरीजों, तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें