फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन के नाम पर चिकित्सक से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक के घर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिस शख्स ने वारदात को अंजाम दिया वह कुछ समय पहले तक टेलीफोन कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन थेरेपी विभाग के आचार्य डॉ. एके तिवारी परिसर में ही रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन की बाबत निजी मोबाइल कंपनी की साइट पर ऑनलाइन जानकारी की थी। उन्हें बताया कि जल्द कंपनी का फील्ड एग्जीक्यूटिव उनके घर आकर निरीक्षण करेगा। अगले दिन एक युवक पहुंचा। वह निरीक्षण के पश्चात चिकित्सक की पत्नी से कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये ले गया। डॉ. तिवारी का कहना है कि उक्त युवक ने कुछ देर बाद फोन करके 5200 और रुपये मांगे। उसने कहा कि जब तक रुपये जमा नहीं होंगे, तब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। इस पर उनके बेटे ने 5200 रुपये ऑनलाइन उसके द्वारा बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीतने के बावजूद उनके यहां कनेक्शन नहीं लगा। उन्होंने उक्त युवक के बारे में कंपनी के ऑफिस में शिकायत की। इस पर उन्हें बताया कि कंपनी ने उसे धोखाधड़ी के एक मामले में बीती 17 जुलाई को नौकरी से निकाल दिया है। चिकित्सक ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि मामले को साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें