फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाॅक्टर दंपती से आनलाइन ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। केरल में बेटे को कार भेजने के नाम पर डॉक्टर दंपती से आनलाइन ठगी की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने आकाश सिंह, संदीप और महेश उर्फ हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सी-एक सिविल लाइन निवासी डाॅ. सीमा जैन पत्नी डाॅ. प्रदीप जैन सरकारी चिकित्सक और राजपत्रिक अधिकारी हैं। डाॅ. सीमा जैन ने बताया कि उनका बेटा रोहिल जैन कोचीन मेडिकल कालेज केरल से डाॅक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। छह जून को अपनी गाड़ी अपने बेटे रोहिल के पास पहुंचाने के लिए आनलाइन ट्रांसपोर्ट कंपनी एक्ट कार ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया। जिसके माध्यम से आकाश सिंह से संपर्क हुआ। उसने एक फार्म भरने के लिए कहा। जिसका खर्चा 13 हजार 500 रुपये का बताया। छह जून को एक हजार रुपये सूरज चौहान की यूपीआई आईडी पर फोन पे के माध्यम से दिये गए। दस जून को उनकी कार को ड्राइवर संदीप द्वारा पिक किया गया।
विज्ञापन

11 जून को 12,500 रुपये सूरज चौहान को जमा करा दिये। कंपनी ने वादा किया उनकी कार 17 जून तक कोचीन पहुंचा दी जाएगी। 13 जून को आकाश सिंह की कार की बीमा राशि भी जमा होनी है, जो कि 15032 रुपये है, अन्यथा कार कोच्चि नही पहुंच सकेगी। डाॅ. सीमा जैन ने बताया कि उनकी शर्त को मान लिया गया और जिसके बाद यह राशि भी दे दी गई। इसके बावजूद कार को कोच्चि नहीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन


न ही कार पहुंची और न ही कोई वैध ट्रैकिंग संपर्क प्राप्त हुआ। 18 जून को एक अज्ञात नंबर से बेटे रोहिल जैन के पास कॉल आया और कॉलर ने अपना नाम महेश चौधरी उर्फ हिमांशु बताते दस हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर कार में तोड़फोड़ और बेचने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें