मेरठ-करनाल हाईवे के रिठाली चौराहे पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : SARDANA
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे के रिठाली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कार्यकर्ताओं और किसानों ने स्वागत किया। सरधना तहसील अध्यक्ष विनेश प्रधान के नेतृत्व में छूर, जसड़ सुलताननगर, रिठाली आदि के ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया और स्वास्थ्य जाना। इस दौरान विनेश प्रधान, अशफाक प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष सरूरपुर, समीम चौधरी, महताब, जमशेद, डॉ. फुरकान, जुबेर, पप्पू डाहर, धर्मवीर, सोनू, प्रताप उर्फ टोनी, लक्ष्मण, सुभाष, बिल्लू, शब्बीर, महेश छूर, सुरेश पाल, जयकुमार पाली आदि किसान मौजूद रहे।