फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव, एक घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अहमदनगर निवासी पड़ोसी के मकान के सामने एक युवक को बैठना भारी पड़ गया। पड़ोसी ने आकर युवक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

अहमदनगर निवासी साकिब पुत्र मुनाफ अली अपने पड़ोसी बिट्टू के मकान के सामने बैठ गया। अपने मकान के सामने बैठा देख बिट्टू ने आकर साकिब की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान बिट्टू का भाई दानिश भी आ गया। दोनों भाई जब साकिब को लाठी-डंडों से पीटने लगे। इस दौरान सिर में एक लगने के कारण साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिट्टू और उसके भाई दानिश को हिरासत में ले लिया और साकिब को जिला अस्पताल भेज दिया। साकिब ने अपने पड़ोसी बिट्टू व उसके भाई दानिश और तीन अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह घर के सामने बैठ कर अश्लील बातें कर रहा था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें