फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षण दिखने के कई दिन बाद कराया जा रहा कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने के बावजूद टेस्ट देरी से कराए जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निर्देश दे रहे हैं कि कोरोना संक्रमण का यदि कोई लक्षण है तो इलाज कराने से पहले कोरोना की जांच कराएं। इसमें यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो स्वास्थ्य विभाग मरीजों को मेडिकल कॉलेज एवं अन्य कोविड अस्पतालों में आइसोलेट करे। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि देहात में अधिकतर ऐसे लोग सामने आए हैं जिन्हें हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

मेरठ के नोडल अधिकारी और विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने बताया कि कोरोना मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत से यह जानकारी सामने आई है कि संक्रमण का टेस्ट कराने में कुछ मरीजों ने देरी की है। इनमें देहात के अधिकतर ऐसे लोग हैं जिन्होंने झोलाछाप अथवा मेडिकल स्टोर से दवा ली है। जब फायदा नहीं हुआ तो कोरोना का टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने एवं बुखार, जुकाम, खांसी एवं सांस लेने में परेशानी होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यह जानकारी जांच एवं समीक्षा के बाद सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें