फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फोन पर किसी से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें

विज्ञापन
मोदीपुरम - आरएन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यशाला में शमिल विद्यार्थी।
विज्ञापन
आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता विषय पर कार्यशाला
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस प्रथम स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान व महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन व्यवहार की मर्यादा, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान से संबंधित जानकारी देना रहा। थाना पल्लवपुरम से उप निरीक्षक मनोज व उनकी टीम स्कूल में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में बताया। बताया कि किसी से मोबाइल फोन पर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट का सही और सुरक्षित उपयोग ही सच्ची समझदारी है। विद्यालय के निदेशक राजेश मित्तल ने कहा कि आज के समय में बच्चों को तकनीक के साथ-साथ उसके जिम्मेदार उपयोग की भी शिक्षा देना आवश्यक है। इस प्रकार के अभियानों से विद्यार्थियों में जागरुकता बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें