मेरठ। घने कोहरे में सड़क हादसों की आशंका के चलते एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि सड़क किनारे वाहनों को हाईवे और मुख्य मार्गों पर खड़ा न करें। कोहरे के दौरान चारों इंडिकेटर और लाइटें जलाकर रखें। ट्रक चालकों को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। अनधिकृत एवं गलत स्थानों पर वाहन पार्क न करें। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। एसएसपी ने कहा कि सभी वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर पट्टी अनिवार्य रूप से लगाएं। फॉग लाइट का अवश्य प्रयोग करें। संवाद