फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार से अधिक तेल गर्म न बनायें खाद्य पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार से अधिक तेल गर्म कर न बनाएं खाद्य पदार्थ
विज्ञापन

मेरठ। अगर आप बाजार में समोसे, कचौड़ी और अन्य तली-भुनी चीजें खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देशन में सीसीएसयू रोड स्थित डाइनिंग इन में खाद्य सामग्री बनाने वाले कारोबारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

मेरठ, मुरादाबाद तथा बरेली मंडल के सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में रिपर्पज यूज्ड कुकिंग ऑयल के संबंध में हुई बैठक में अधिकारियों ने खाद्य सामग्री बनाने वाले व्यापारियों और कारोबारियों को तेल के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि खाद्य तेल को तीन बार से अधिक गर्म कर कोई खाद्य पदार्थ तैयार न करें। कई बार तेल को गर्म करके जो भोजन या खाद्य पदार्थ बनाया जाता है, उससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिकारियों ने कारोबारियों से अपील की कि जला हुआ तेल बायो डीजल बनाने वाली कंपनी को बेच दें। आम तौर पर बाजारों में समोसे, कचौड़ी के लिए तेल का बार-बार गर्म होना नुकसानदायक है। अर्चना धीरान ने कहा नियमों का पालन नहीं होने पर कारोबारियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें