फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापरवाही पर डीएम की फटकार, लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
सरधना। तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने जनसमस्याएं सुनी। संवाद
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरधना में संपूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतों में से दो का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील सरधना में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस में मैनापूठी गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर अनियमितता के आरोप लगाए। जिलाधिकारी ने लेखपाल पंकज को कड़ी फटकार लगाई और एसडीएम को उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को भी कार्य में लापरवाही पर चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों से जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कुछ विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर 56 शिकायतें आई। इनमें से दो मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों को तय समय-सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एसडीएम उदित नारायण सेंगर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान तहसीलदार ज्योति, सुनील कुमार, दुर्गेश जायसवाल, सीओ आशुतोष कुमार, बीडीओ सुनीत भाटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें